बनारस में मलइयो बेचता एक दुकानदार

खाने की गाइड

वाराणसी का मशहूर खाना: बनारस में क्या खाएँ

बनारस में हर चीज़ का अपना समय है। सुबह कचौड़ी, शाम को चाट, सर्दी में मलइयो।

कचौड़ी-सब्ज़ी और जलेबीसुबह का नाश्ता

कचौड़ी-सब्ज़ी और जलेबी

बनारस का असली नाश्ता: ख़स्ता कचौड़ी, आलू की तीखी सब्ज़ी, और ऊपर से गरम जलेबी।

टमाटर चाटशाम को

टमाटर चाट

कुल्हड़ में मसालेदार, खट्टी-मीठी चाट। बनारस के बाहर इसका असली स्वाद मिलना मुश्किल है।

मलइयोसिर्फ़ सर्दी में

मलइयो

दूध का झाग जो रात भर ओस में जमता है। हल्का, केसरिया और मुँह में घुल जाने वाला।

कुल्हड़ वाली लस्सीदिन में कभी भी

कुल्हड़ वाली लस्सी

गाढ़ी लस्सी, ऊपर मलाई की मोटी परत। गर्मी में घाट घूमने के बाद इससे बेहतर कुछ नहीं।

बनारसी पानखाने के बाद

बनारसी पान

पहली बार खा रहे हैं तो मीठा पान लीजिए। बनारस की पहचान है ये।

लौंगलतासुबह या शाम

लौंगलता

खोये से भरी, लौंग से बंद की गई और चाशनी में डूबी मिठाई।

ठंडाईहोली और शिवरात्रि पर

ठंडाई

दूध, मेवे और मसालों से बनी ठंडी ड्रिंक। त्योहारों पर बनारस की गलियों में हर जगह मिलती है।

बाटी-चोखादोपहर या रात

बाटी-चोखा

पूर्वांचल का देसी खाना: आग पर सिकी बाटी, बैंगन-आलू का चोखा और घी।

बनारसी स्ट्रीट फ़ूड की पूरी गाइड पढ़ें